फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रिश्तेदार ने मकान पर कब्जा कर लिया, नहीं हो रही सुनवाई

Sat, 14 Feb 2026 11:21 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
मनकापुर कोतवाली में लोगों की ​शिकायतें सुनते एएसपी पूर्वी मनोज कुमार रावत। - संवाद 
विज्ञापन
मनकापुर/गोंडा। साहब... रिश्तेदार ने मकान पर कब्जा कर लिया है। कई बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मेरा घर दिलवा दीजिए। शनिवार को मनकापुर कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस में पीड़ित ने एएसपी पूर्वी मनाेज कुमार रावत से अपना दर्द साझा किया।
विज्ञापन

मनकापुर के पेरीपोखर निवासी संवारी देवी ने एएसपी पूर्वी को बताया कि एक रिश्तेदार को रहने के लिए मकान दे दिया, अब वह खाली नहीं कर रहे हैं और धमकी दे रहे हैं। एएसपी ने राजस्व टीम के साथ मौके पर जाकर निपटारा कराने के लिए निर्देश कोतवाल अरविंद सिंह को दिए।
कोपा करनूपुर राजा निवासी ज्योति प्रकाश शुक्ल ने बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने घर से निकली नाली का पानी रोक दिया है। इससे घर में गंदा पानी भरा है, विराेध करने पर धमकी मिल रही है। बक्सरा आज्ञाराम निवासी शमशाद अहमद ने कहा कि गांव के एक व्यक्ति ने उनकी भूमि पर निर्माण कर लिया। यहां 13 शिकायतें आईं, इनमें से एक का भी निपटारा नहीं हो सका। इस दौरान कोतवाल अरविंद सिंह, हरिश्चंद्र भारती, खुश मोहम्मद, राजस्व निरीक्षक पुरुषोत्तम सिंह, लेखपाल प्रेम शंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैनामे की जमीन पर पड़ोसी कर रहे कब्जा
नगर कोतवाली में नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा और सीओ सिटी आनंद राय ने शिकायते सुनीं। कटरा बाजार चरेरा गांव निवासी अर्जुन प्रसाद ने बताया कि बहराइच रोड स्थित प्रजापतिपुरम में जमीन का बैनामा कराया था, जिसे पड़ोसी ने कब्जा कर लिया। राजस्व टीम को मौके पर जाकर जमीन खाली कराने के निर्देश दिए। इमिलिया गुरुदयाल निवासी ठाकुर प्रसाद ने बताया कि विपक्षी जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं, धमकी देते हैं। देहात कोतवाली, करनैलगंज कोतवाली, इटियाथोक, खरगूपुर, मोतीगंज समेत अन्य थानों में भी शिकायतें सुनी गईं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें