गोंडा के श्याम मंदिर में योग प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागी। स्रोत: योगाचार्य
गोंडा। श्याम मंदिर प्रांगण में आयोजित योग शिविर में योगाभ्यास कराया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि नियमित योग से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। योगाचार्य सुधांशु द्विवेदी ने बताया कि शिविर में सरल व प्रभावी योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया। इससे साधकों को शारीरिक ऊर्जा, मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त होता है। शिविर में अमित गर्ग, सचिन अग्रवाल, मुकेश, अरिहंत जैन, राजेश, दीपक, अनमोल, ऋषभ, नीतू, रोशनी, रचना, साधना, शीला, राशि, मेघा मोदी, नीलम, छवि, श्वेता, सपना सहित अन्य लोग मौजूद रहे। (संवाद)