फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: घोटाले में तीन फर्मों का पंजीयन निरस्त

Wed, 21 Jan 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरकारी खजाने में करोड़ों रुपये के नुकसान का कारण बनने वाले एक संगठित खेल का खुलासा हुआ है। राज्य कर अधिकारियों की जांच के बाद वैभव इंटरप्राइजेज, अनिंदिता इंटरप्राइजेज और श्री ट्रेडिंग कंपनी का पंजीयन निरस्त कर दिया गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों की जांच में पता चला कि विभागीय टीम जब इन फर्मों के घोषित व्यापार स्थलों पर पहुंची तो न तो कोई दुकान थी, न गोदाम, न ही कोई कारोबारी गतिविधि। लोगों ने भी साफ कहा कि वे इन व्यापारियों को नहीं जानते और वहां कोई कारोबार नहीं होता। इसका मतलब है कि फर्मों ने केवल कागजी ढांचा बनाकर जीएसटी का क्लेम किया।
राज्य कर विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इन फर्मों ने बिजली बिल, किरायानामा और अन्य दस्तावेज़ ऑनलाइन अपलोड कर जीएसटी पंजीकरण कराया। इसके बाद, उन्होंने बिना वास्तविक सप्लाई के इनवर्ड और आउटवर्ड ट्रांजैक्शन दिखाकर टैक्स क्रेडिट का क्लेम किया और इसे आगे पास-ऑन भी किया।
विज्ञापन

जांच के दौरान कई बड़े मामलों का खुलासा हुआ है। पुलिस ने भी एफआईआर दर्ज कर फर्मों की पड़ताल शुरू कर दी है। वैसे कई और फर्मों की जांच चल रही है। सहायक आयुक्त राज्यकर खंड दो बाबर अली ने बताया कि विभागीय स्तर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें