फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: स्कूली वाहनों के निरस्त होंगे पंजीयन

Thu, 29 May 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बिना फिटनेस के संचालित 134 स्कूली वाहनों का पंजीयन निरस्त करने की सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने तैयारी की है। अनफिट इन वाहनों का फिटनेस कराने के लिए वाहन संचालकों को 90 दिनों का समय दिया गया है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी आरसी भारतीय ने बताया कि नौनिहालों की सुरक्षा को लेकर कई बार स्कूली वाहनों के संचालकों को नोटिस जारी की जा चुकी है। इसके बावजूद भी फिटनेस नहीं कराया गया। फिटनेस न कराने पर 134 स्कूली वाहनों का पंजीयन निलंबित कर दिया गया है। बताया कि 90 दिनाें के अंदर फिटनेस नहीं कराया तो इनके पंजीयन निरस्त कर दिए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें