फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर बिठाने से मना किया तो युवक को घोंपा चाकू, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। बाइक पर बिठाने से मना करने पर कुछ लोगों ने एक युवक को चाकू घोंप दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से अयोध्या के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल अयोध्या में उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मामले में घायल युवक के चचेरे भाई ने थाना छपिया में दो युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

छपिया थाना क्षेत्र के बभनान केवटहिया निवासी बजरंगी ने थाना छपिया में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि उसका चचेरा भाई अजय निषाद (30) पुत्र स्वर्गीय अमित कुमार रविवार की देर शाम बाइक से बभनान बाजार से अपने घर जा रहा था। तभी रास्ते में जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के समीप अष्टभुजा सिंह उर्फ राहुल सिंह निवासी गड़हा जनपद बस्ती व सलमान निवासी जमुनहा ने उसे रोक लिया और बाइक से एक जगह छोड़ने को कहा। जब उसने मना किया तो दोनों ने मिलकर उसे चाकू घोंप दिया।
चाकू के हमले में अजय के शरीर में कई जगह गंभीर घाव हो गए। उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां से जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। प्रभारी निरीक्षक छपिया श्याम बहादुर सिंह ने बताया कि बजरंगी की तहरीर पर राहुल सिंह व सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें