फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियान चलाकर होगी बकाया राजस्व की वसूली

Sun, 18 Jun 2017 10:59 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
विज्ञापन
लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली न होने पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया है। शनिवार को कर करेत्तर व राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक में डीएम ने अफसरों को अभियान चलाकर राजस्व वसूली करने के निर्देश दिए हैं।       
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लिाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने कर करेत्तर एवं राजस्व वसूली की समीक्षा की। इस समीक्षा में स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, श्रम विभाग, बांट माप विभाग,मण्डी समिति व सिंचाई विभाग लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व वसूली करने में फिसड्डी पाए गए।

डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभागों के अफसरों को फटकार लगाई और अधिकारियों को अभियान चलाकर वसूली करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने वाणिज्यकर विभाग, आबकारी विभाग, विद्युत विभाग व अन्य विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह लगातार छापेमारी कर अवैध कार्यों पर लाम लगायें।
विज्ञापन


समीक्षा में विभिन्न विभागों ने कुल 131 मामलों में कार्रवाई का ब्योरा डीएम को दिया। राजस्व वसूली में अव्वल वन विभाग की डीएम ने सराहना की। इसके अलावा नगर सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में वसूली की स्थिति संतोयाजनक पाई गई।

बैठक में अपर जिलाधिकारी त्रिलोकी सिंह, सीआरओ अरुण कुमार शुक्ला,एसडीएम करनैलगंज अर्चना वर्मा, एसडीएम तरबगंज उमेशचन्द्र उपाध्याय, एसडीएम मनकापुर अमरेश मौर्य, एसडीएम सदर विनोद कुमार सिंह, डीएफओ टी0 रंगाराजू, जिला आबकारी अधिकारी ओंकारनाथ पांडेय समेत अन्य विभागों के अफसर मौजूद रहे।       
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें