शुक्रवार को बलरामपुर में 66 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई है। गुरुवार देर रात शुरु हुई बारिश का दौर शुक्रवार दिन में 11 बजे तक जारी रहा। मानसून की अच्छी बारिश से किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
किसानों ने धान की रोपाई तथा दलहनी फसलों की बोआई की तैयारी शुरू कर दी है। केंद्रीय जल आयोग की ईकाई सिसई घाट के मुताबिक शुक्रवार को बलरामपुर में 66 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।
पहाड़ों पर हुई भारी बारिश के चलते जिले में बह रहे पहाड़ी नालों के साथ-साथ राप्ती नदी का जलस्तर भी बढ़ने लगा है।