फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 43 पंचायत सहायकों की नियुक्ति की संस्तुति

Wed, 18 Sep 2024 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले की पंचायतों में सहायकों की नियुक्ति न होने से प्रभावित सचिवालय जल्द शुरू हो जाएंगे। बभनजोत, बेलसर, छपिया और करनैलगंज समेत अलग-अलग ब्लॉकों की 43 पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी हो गई है। डीएम ने चयन के बाद अपनी संस्तुति दे दी। माना जा रहा है कि सहायक जल्द ही अनुबंध पत्र सौंपने के बाद कामकाज शुरू कर पाएंगे।
विज्ञापन

डीपीआरओ लालजी दुबे ने बताया कि रुपईडीह, बेलसर, छपिया, करनैलगंज, हलधरमऊ, इटियाथोक, झंझरी, कटरा बाजार, मनकापुर, पंड़रीकृपाल और वजीरगंज ब्लॉक की 43 पंचायतों में चयन प्रक्रिया पूरी की गई है। 1192 पंचायतों में से 100 से अधिक पंचायतों में सहायकों और एकाउंटेंट-कम-डाटा इंट्री ऑपरेटर पद खाली थे। जुलाई माह में खाली पदों पर चयन प्रक्रिया शुरू हुई थी। ये सभी पद इस्तीफा व नियुक्ति में अड़चन के चलते नहीं भरे जा सके थे।
अधिकारियों ने बताया कि हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के प्राप्तांकों के आधार पर पंचायत सहायकों का चयन किया गया। डीएम नेहा शर्मा के स्तर से संस्तुति कर दी गई है। माना जा रहा है कि खंड विकास अधिकारी व सहायक विकास अधिकारी को अनुबंध पत्र सौंपने के बाद जल्द कामकाज शुरू करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें