फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविशंकर ने भूकंप को पटका तो हिटलर पर भारी पड़े बमबम

विज्ञापन
गोंडा के तरबगंज में आयोजित कुश्ती में खिलाड़ियों का एक-दूसरे से परिचय करवाते विधायक प्रेम नरायन ? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। महाराजा देवीबक्स सिंह इंटर कॉलेज तरबगंज में दो दिवसीय दंगल का आयोजन किया गया। शनिवार को पहले दिन नेपाल व राजस्थान समेत कई प्रांतों के पहलवानों ने दमखम दिखाया। दंगल का उद्धाटन क्षेत्रीय विधायक प्रेम नारायन पांडेय ने दंगल में पहलवानों को हाथ मिलवाकर किया। विधायक ने कहा कि कुश्ती भारत का पारंपरिक खेल है भारत के पहलवानों ने अंतरराष्ट्रीय पटल पर अपने दांव पेच की शक्ति का लोहा मनवाया है।
विज्ञापन

पहले दिन राजस्थान के पहलवान भूकंप और अयोध्या पहलवान रविशंकर दास के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें अयोध्या के रविशंकर दास विजयी रहे। राजस्थान के धनीराम पहलवान व काठमांडू के महावीर थापा के बीच हुए मुकाबले में महावीर थापा विजयी रहे। राजस्थान के हिटलर पहलवान को गंगवल बाजार बहराइच के बमबम पहलवान ने पटकनी देते हुए जीत हासिल की। राहुल पहलवान मथुरा और रविशंकर दास अयोध्या के बीच हुआ मुकाबला बराबरी पर छूटा। वहीं मथुरा के मनोज पहलवान को अयोध्या के रविशंकर दास हराकर विजयी रहे।
मुन्ना पहलवान गोरखपुर को हराकर शास्त्री पहलवान देहरादून विजयी हुए। दिल्ली से आये अमरजीत सिंह को नेपाल से आये महावीर थापा ने पराजित किया। दिल्ली के ही अशोक पहलवान को पंजाब से आये पहलवान प्रदीप ने परास्त किया। दो दिनों तक चलने वाले कुश्ती दंगल में अलग-अलग सात प्रांतों से पहलवानों का जमावड़ा लगा है। जिसमें उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार, पंजाब, महाराष्ट्र, हरियाणा व दिल्ली के पहलवान दांव आजमाएंगे।
विज्ञापन

इस रोमांचक मुकाबले के अवसर पर मनोज पांडे, घनश्याम जायसवाल, व्यवस्थापक आलोक कुमार मिश्रा, प्रबंधक न्यू लखनऊ कान्वेंट स्कूल, सह व्यवस्थापक डॉ. विजय किशोर मिश्रा प्रधान प्रतिनिधि गिरधरपुर, कमलेश कुमार पांडेय प्रधान प्रतिनिधि रामापुर, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार पांडेय, बच्चू पांडेय धर्म जागरण प्रमुख आरएसएस, विजय नारायण पाण्डेय महामंत्री प्राथमिक शिक्षक संघ के साथ ही तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें