गोंडा। प्रदेश के राज्यपाल व उच्च न्यायालय इलाहाबाद की संस्तुति पर प्रदेश शासन ने नगर के स्टेशन रोड स्थित मोहल्ला छेदीपुरवा निवासी और जनपद न्यायालय के सेवानिवृत्त मुख्य प्रशासनिक अधिकारी रवि कुमार सिंह को जनपद में विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट के पद पर नियुक्त किया है। इस आशय का आदेश प्रदेश शासन के न्याय अनुभाग दो के विशेष सचिव गजेंद्र की ओर से जारी किया गया है। रवि कुमार सिंह की नियुक्ति पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संगमलाल द्विवेदी, महामंत्री चंद्रमणि तिवारी और दिनेश नारायण पांडेय, पूर्व अध्यक्ष संगमलाल सिंह, रविचंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, रितेश कुमार यादव, केके द्विवेदी, वीपी तिवारी, राम प्रताप गोस्वामी समेत सैकड़ों अधिवक्ताओं ने हर्ष जताते हुए बधाई दी है। संवाद