फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ब्लाकों के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा अब मक्का

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। गरीबों को सस्ते दर पर राशन देने की योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। अभी तक कार्ड धारकों को गेहूं और चावल ही दिया जाता था। अब गेहूं में कटौती करके मक्का दिए जाने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन

मक्का देने की योजना जिले के हलधरमऊ ब्लाक की सभी पंचायतों व करनैलगंज ब्लाक की 51 पंचायतों में ही लागू किया गया है। इसी आधार पर अब कोटेदारों को गोदामों से राशन का आवंटन होगा। जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही ने जिला पूर्ति अधिकारी को नई व्यवस्था के आधार पर वितरण कराने के आदेश दिए हैं।
जिले के अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 20 किलो. गेहूं दो रुपये किलो और 15 किलो चावल तीन रुपये किलो की दर से दिया जाता है। शासन ने मूल्य में कोई परिवर्तन नही किया है, सिर्फ मक्का के भी वितरण कराने की नई व्यवस्था दी है। इससे अब अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को 15 किलो गेहूं और 15 किलो चावल के साथ ही पांच किलो मक्का भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें पांच किलो गेहूं की कटौती करके उसके स्थान पर पांच किलो मक्का को जोड़ा गया है। वितरण इसी माह से लागू किया गया है जो मार्च के पहले सप्ताह में कार्ड धारकों को मिलेगा। गरीबों को मक्का सिर्फ एक रुपये किलो ही दिया जाएगा। यह वितरण अभी हलधरमऊ और करनैलगंज ब्लाक में ही होगा।
इसके बाद शासन के आदेश पर विस्तार होगा। इसके साथ ही पात्र गृहस्थी के कार्ड धारकों को भी इन्हीं दोनो ब्लाक में मक्का दिया जाएगा। कार्ड धारकों को प्रत्येक यूनिट पर 3 किलो गेहूं और दो किलो चावल मिलता था। इसमें भी प्रत्येक यूनिट पर एक किलो गेहूं की कटौती करके एक किलो मक्का दिए जाने का फैसला लिया गया है।
राशन कार्ड धारकों को मक्का दिए जाने के फैसले के बाद आवंटन भी कर दिया गया है। दोनो ब्लाकों में 20 लाख 2880 यूनिट राशन कार्ड में दर्ज है। इसके आधार पर शासन से 20 यूनिट अतिरिक्त आवंटन मक्का का किया गया है।
जिससे 202.900 मीट्रिक टन मक्के का आवंटन जिले को मिला है। अब कोटेदारों को इसके लिए आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। गेहूं का आवंटन घटाते हुए मक्का का आवंटन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें