फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: 1001 स्थानों पर वितरित हुआ राम का प्रसाद

Tue, 23 Jan 2024 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक समारोह को लेकर जिलेभर में भंडारे व प्रसाद वितरण की धूम रही। विहिप के अनुसार, शहर से लेकर गांवों तक करीब 1001 स्थानों पर भंडारा आयोजित कर प्रभुराम का प्रसाद वितरित किया गया। पूजन-अर्चन व धार्मिक अनुष्ठान का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा।
विज्ञापन

मालवीयनगर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में सदर विधायक प्रतीक भूषण शरण सिंह के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, महामंत्री आशीष त्रिपाठी, राघवेंद्र ओझा आदि ने प्रसाद वितरित किया।
सीएमओ कार्यालय के पास स्थित मंदिर पर स्वास्थ्यकर्मियों ने मिलकर भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सीएमओ डॉ. रश्मि वर्मा, एसीएमओ डॉ. आदित्य वर्मा, डॉ. जयगोविंद आदि ने प्रसाद बांटा।
विज्ञापन

गोंडा मेडिकल सेंटर पर डॉ. अनीता मिश्रा व डॉ. पुण्योदय मिश्र की ओर से भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यालय के राजेंद्रनगर मेवातियान मोहल्ले में रामजानकी ठाकुरद्वारा पर एक्सरे टेक्नीशियन अभिषेक श्रीवास्तव की अगुवाई में भंडारा आयोजित हुआ।
जिसमें जुगुल किशोर श्रीवास्तव, रजनीश पांडेय, विवेक श्रीवास्तव आदि रहे। इसके अलावा शहर के महिला अस्पताल के सामने, सिंचाई विभाग के पास, रानीबाजार, बड़गांव सहित अन्य स्थानों पर भंडारे का आयोजन किया गया।
करनैलगंज के चौरी चौराहे पर विधायक बावन सिंह की अगुवाई में भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। मनकापुर कोट प्रांगण में सांसद कीर्तिवर्धन सिंह की अगुवाई में प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान कुंवर विक्रम सिंह, कमलेश पांडेय, राजेश सिंह आदि रहे।
तरबगंज कस्बा स्थित हनुमान मंदिर पर नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश पांडेय की अगुवाई में प्रसाद वितरित हुआ। मसकनवा के छपिया मंदिर में आयोजित भंडारे में विधायक प्रभात वर्मा ने प्रसाद वितरित किया। बाबागंज में संत सहजवन मठ पर आयोजित भंडारे में विधायक विनय कुमार द्विवेदी ने प्रसाद वितरित किया।
परसपुर में विधायक अजय सिंह की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। बड़गांव के चंटूबाबा मंदिर में राहुल शुक्ल की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमे चंदन शुक्ल, रामनरेश शुक्ल आदि रहे। खरगूपुर के लालनगर कहला में सुंदरकांड के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य रूप से राघवेंद्र मिश्र, अनंतराम मिश्र, प्रभाकर मिश्र, विपिन मिश्र आदि रहे।
खरगूपुर के नगर पंचायत कार्यालय पर आयोजित भंडारे में अध्यक्ष ममता रस्तोगी ने प्रसाद बांटा। असिधा के केदारेश्वर महादेव मंदिर पर सुधीश कुमार पांडेय के अगुवाई में भंडारा आयोजित किया गया। कटरा बाजार नगर पंचायत में रितेश रस्तोगी की अगुवाई में भंडारा आयोजित हुआ। इसी प्रकार लगभग सभी ग्राम पंचायतों भंडारा का आयोजन कर प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें