फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ट्रेन में बिगड़ी नेपाल के यात्री की तबीयत, मौत

Tue, 23 Jan 2024 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। दिल्ली एक अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बिहार संपर्कक्रांति एक्सप्रेस ट्रेन से लौटते समय नेपाल के एक बुजुर्ग की तबीयत सोमवार सुबह अचानक बिगड़ गई। रेलवे कंट्रोल की सूचना पर ट्रेन को गोंडा पहुंचने पर रोक दिया गया। वहां इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई।
विज्ञापन


नेपाल के बीरपुर जिले के थाना सिरहा के रहने वाले शकील अहमद ने बताया कि पिता नासिर हुसैन (65) काफी दिनों से बीमार थे। दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में दस दिन पहले पथरी का ऑपरेशन कराया गया था। रविवार रात पिता और माता शकीना बानों के साथ बिहार संपर्कक्रांति ट्रेन से दरभंगा जा रहा थे।
गोंडा से पहले पिता की तबीयत बिगड़ गई। टीईटी ने रेलवे कंट्रोल को इसकी सूचना दी। इसके बाद डिप्टी एसएस काॅमर्शियल नवनीत खत्री ने रेलवे अस्पताल, आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दी।
विज्ञापन

रेलवे अस्पताल की टीम स्टेशन पहुंच गई। ट्रेन का गोंडा पर ठहराव नहीं होने के बावजूद सुबह तकरीबन 11 बजे रोककर बीमार यात्री काे एंबुलेंस में उतार लिया गया।
डॉ. दीपक कुमार मोर ने बताया कि इलाज के दौरान यात्री की मौत हो गई। कोतवाल जीआरपी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें