फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रमपता, कमला व दशरथ लाल बने ग्राम प्रधान

Fri, 21 Feb 2025 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर/इटियाथोक/नवाबगंज (गोंडा)। पंचायत उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कराई गई। इसमें परसपुर के परेटा से रमपता, नवाबगंज के बहादुरा से कमला देवी व इटियाथोक के बिनोहनी से दशरथ लाल प्रधान चुने गए। चुनाव अधिकारियों ने इन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया। इस पर समर्थकों ने खुशी जताई।
विज्ञापन

विकासखंड परसपुर की ग्राम पंचायत परेटा की प्रधान पुष्पा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस ग्राम पंचायत के उपचुनाव में रमपता पत्नी घनश्याम ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी श्रीमती को 75 मतों से हराया। रिटर्निंग ऑफीसर डॉ. प्रमोद कुमार, एआरओ राकेश कुमार गुप्ता व एआरओ डॉ. अनूप कुमार चौहान ने बताया कि यह ग्राम पंचायत अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित थी। इस ग्राम पंचायत में कुल 803 वोटर हैं। इनमें से 463 ने मतदान किया था। शुक्रवार सुबह ब्लाॅक परिसर में हुई मतगणना में प्यारी को 32, रमपता को 239 व श्रीमती को 164 मत व 28 मत अवैध मिले।
इटियाथोक ब्लॉक के बिनोहनी में ग्राम प्रधान पद के उपचुनाव में दशरथ लाल ने जीत हासिल की। शुक्रवार सुबह विकासखंड सभागार में हुई मतगणना में दशरथ लाल को कुल 448 मत प्राप्त हुए। दूसरे स्थान रहे संतोष कुमार को 244 मत प्राप्त हुए। दशरथ लाल 204 मतों से विजयी रहे। कुल 1088 मतदाताओं में से 734 ने मतदान किया था। विजयी दशरथ लाल को सहायक निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार मौर्य ने प्रमाणपत्र सौंपा।
विज्ञापन

नवाबगंज विकासखंड की बहादुरा ग्राम पंचायत के प्रधान पद के उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार सुबह हुई। इस ग्राम पंचायत के प्रधान का पद पिछड़ी जाति की महिला के लिए आरक्षित है। यहां से चार महिला प्रत्याशी चुनावी मैदान में रहीं। निर्वाचन अधिकारी अरुण सिंह ने बताया कि बहादुरा ग्राम पंचायत में कुल 3894 मतदाता हैं। इनमें से 2166 लोगों ने मतदान किया। कमला देवी को 1023, मीरा देवी को 791, विद्या देवी को 250 तथा सूरजा देवी को 11 मत मिले। 91 वोट अवैध पाए गए। कमला देवी ने 232 वोटों से जीत दर्ज की। मतगणना के दौरान ब्लाॅक परिसर में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। मतगणना स्थल पर समर्थकों को नहीं जाने दिया गया। सिर्फ मतगणना अभिकर्ता को अंदर जाने की अनुमति दी गई थी। विजयी प्रत्याशी कमला देवी को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें