फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रावण के संवादों से गूंज उठा रामलीला का मंच

Thu, 06 Nov 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर। नगर पंचायत के राजेंद्र नगर स्थित श्रीराम जानकी पंचायती मंदिर परिसर में चल रही रामलीला में बुधवार रात मिथिला के स्वयंवर का धनुष यज्ञ प्रसंग मंचित किया गया। रावण के मंच पर आते ही पूरा वातावरण गूंज उठा।
विज्ञापन


रावण और बाणासुर की भूमिका निभाने वाले कलाकारों ने प्रभावशाली संवादों और दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंच पर राजा जनक द्वारा शिवधनुष उठाने की घोषणा के बाद कई राजाओं ने प्रयास किया, लेकिन कोई उसे हिला तक नहीं सका। तभी लंका के राजा रावण का मंच पर प्रवेश हुआ। रावण ने अहंकार से परिपूर्ण होकर कहा-‘मैं लंकापति रावण हूं, इस जगत में मुझसे बलवान कोई नहीं।’ इस पर उसका बाणासुर से विवाद हो गया और वह सभा से लौट गया। कलाकारों ने इस दृश्य के माध्यम से रावण के अभिमान और शक्ति का जीवंत चित्रण किया।

इसके बाद गुरु विश्वामित्र के आदेश पर श्रीराम का मंच पर आगमन हुआ। श्रीराम ने सहज भाव से शिवधनुष उठाया और उसे तोड़ दिया। इस दृश्य के साथ ही जय श्रीराम के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। रंग-बिरंगी रोशनी, संगीत और ध्वनि प्रभावों ने मंचन की भव्यता को और बढ़ा दिया। रामलीला समिति के अध्यक्ष प्रदीप गुप्त ने बताया कि ऐसे मंचन हमारी सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत रखते हैं और नई पीढ़ी को रामकथा से जोड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें