परसपुर (गोंडा)। गणेश चतुर्थी पर 27 अगस्त से दो सितंबर तक गणेश पूजा का आयोजन होगा। इसके लिए श्रीगणेश पूजा महोत्सव समिति का गठन किया गया है। इसमें अध्यक्ष पद पर व्यापारी नेता रामकुमार सोनी को मनोनीत किया गया। उपाध्यक्ष रामजी सोनी, अवधेश कौशल, विजय सोनी व विनीत सोनी, कोषाध्यक्ष सीनू रस्तोगी, महामंत्री दिनेश सोनी, सौरभ सोनी, अंकित व कौशल राजा, मंत्री प्रदीप सोनी, अर्जुन सोनी, मोहनलाल सोनी, विशनु मिश्र, पवन घाडगे व ऋषि घाडगे बनाए गए। गुड्डू सोनी, विनीत चौरसिया, निशेष सोनी, जीतू कौशल, हर्ष शुक्ल, राहुल सोनी, कृष्णा सोनी व वैभव सोनी सहमंत्री बनाए गए हैं। (संवाद)