फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राष्ट्रीय कबड्डी में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे रामजी

Mon, 06 Jan 2025 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में कबड्डी ​खिलाड़ी रामजी यादव।
विज्ञापन
गोंडा। माझा क्षेत्र से ताल्लुक रखने वाले रामजी यादव जूनियर बालक राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता में देवीपाटन मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। उत्तराखंड के हरिद्वार के रोशनाबाद में आठ जनवरी से होने वाली जूनियर बालक राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है। वह मंडल के अकेले खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

उत्तराखंड में होने वाली 50वीं जूनियर बालक राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप के लिए टीम घोषित की गई है। इसमें गोंडा के खिलाड़ी रामजी यादव का नाम देवीपाटन मंडल की ओर से शामिल किया गया है। रामजी उत्तरप्रदेश की टीम से अपने हुनर का जलवा दिखाएंगे। रामजी के पिता राधेश्याम यादव दुर्गागंज माझा गांव के प्रधान हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उनका चयन होने से घर में जश्न का माहौल है। उप क्रीड़ाधिकारी अशोक सोनकर, कोच शशि सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है। कहा कि रामजी प्रतिभावान खिलाड़ी हैं। पूर्व में आयोजित की गईं कई प्रतियोगिताओं में उनका प्रदर्शन सराहनीय रहा है। रामजी ने बताया कि वह वर्ष 2020 से कबड्डी खेल रहे हैं। इसके लिए काफी मेहनत करते हैं। वह कई बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें