फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से मनाया गया राम विवाह महोत्सव

Sat, 17 Oct 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 खरगूपूर में रामलीला प्रस्तुत करते कलाकार। -संवाद
विज्ञापन
खरगूपुर। नगर पंचायत के चौक बाजार में आयोजित रामलीला में राम विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। प्रभु श्रीराम और देवी सीता के विवाह प्रसंग का मंचन देखकर श्रद्धालु भाव विभोर हो गए। आयोजन में सूरज देवराज, कविंद्र प्रताप सिंह, रोहित तिवारी, यशोदानंद शुक्ल, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अवनीश पांडेय, रुद्रधर दुबे, अनिल जायसवाल, आलोक शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

राम के वियोग में दशरथ ने त्यागे प्राण
इटियाथोक। श्रीराम जानकी मंदिर करूआपारा की ओर से आयोजित रामलीला में शुक्रवार को दशरथ मरण प्रसंग का भावपूर्ण मंचन किया गया। राजा दशरथ के प्राण त्यागने का दृश्य देखकर दर्शक द्रवित हो उठे। लीला में दिखाया गया कि सुमंत महल लौटकर राजा दशरथ को श्रीराम के वापस न आने की सूचना देते हैं। यह सुनकर दशरथ शोक में डूब जाते हैं। उन्हें श्रवण कुमार के माता-पिता द्वारा दिए गए पुत्र वियोग में मृत्यु के श्राप की याद आती है। श्रीराम को याद करते हुए राजा दशरथ प्राण त्याग देते हैं। रामलीला में प्रभात पांडेय, आकाश तिवारी, राजीव शुक्ल, काशी प्रसाद ओझा, लव कुश तिवारी, पीतांबर धारी और ओमप्रकाश ने विभिन्न पात्रों का अभिनय किया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें