फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम मंदिर शिलान्यास में जाएगा पवित्र नारायण सरोवर का जल

विज्ञापन
विज्ञापन
मसकनवा (गोंडा)। राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण के शिलान्यास पूजन में स्वामी नारायण मंदिर छपिया की मिट्टी व पवित्र नारायण सरोवर का जल अयोध्या जाएगा। इसके लिए मंगलवार को विश्व हिंदू परिषद इकाई छपिया व बभनजोत की एक बैठक मसकनवां कस्बे में हुई।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता जिलामंत्री विजय प्रताप सिंह ने की। उन्होंने पांच अगस्त को दीपप्रज्वलन कर दीपोत्सव मनाने का आह्वान किया। कहा कि पांच अगस्त को राम जन्मभूमि अयोध्या में मंदिर निर्माण के शिलान्यास के अवसर पर सभी लोग अपने अपने घरों पर कम से कम पांच- पांच दीपक जलाकर दीपावली मनाएं। यह हिंदू समाज के लिए ऐतिहासिक क्षण है। उन्होंने संगठन का विस्तार कर सभी न्याय पंचायतों भी विहिप व बजरंग दल की इकाई गठित करने के निर्देश दिये।
ब्लॉक बभनजोत अध्यक्ष अजीत कुमार शर्मा ने हिंदुओं के धर्म परिवर्तन का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि समाज को इससे सचेत रहने की आवश्यकता है। बैठक में महामंत्री राम कुमार गुप्ता, ब्लॉक छपिया अध्यक्ष, राम जी गुप्ता, शिव कुमार गुप्ता, पुनीत कुमार, शरद कुमार, प्रयाग दीन, लल्लू, पिंटू, राजू, मोहित, विनय कुमार, रोहित आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें