फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राम बुझारथ अध्यक्ष, संजय बने महामंत्री

Sat, 30 Nov 2024 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष रामबुझारथ द्विवेदी व महामंत्री संजय सिंह। स्रोत: सोशल मीडिय
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राम बुझारथ द्विवेदी और महामंत्री पद पर संजय कुमार सिंह ने जीत दर्ज की है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष शेष नरायन तिवारी ने बताया कि शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक हुए मतदान में कुल 1517 मतदाताओं ने वोट डाला। देर रात मतगणना संपन्न हुई।इसमें अध्यक्ष पद पर 472 मत हासिल कर राम बुझारथ द्विवेदी विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रविचंद्र त्रिपाठी को 416 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं, अनिल कुमार सिंह को मात्र 408 वोट मिले।
विज्ञापन

महामंत्री पद पर संजय कुमार सिंह ने 451 मत हासिल कर जीत दर्ज की। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुनील कुमार पांडेय को मात्र 370 वोट मिले। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर सुशील कुमार मिश्रा और अवध किशोर पांडेय, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर विमल कुमार मिश्रा व राज कुमार चतुर्वेदी और कोषाध्यक्ष पद पर रामू प्रसाद ने जीत दर्ज की। वहीं, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर रमेश कुमार चौबे, राज कुमार द्विवेदी और सुनीत कुंवर श्रीवास्तव ने जीत हासिल की। कनिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर हिमांशु ओझा, यशी द्विवेदी, सौरभ पांडेय, आशुतोष चौबे, अजीत कुमार जायसवाल और आशीष कुमार श्रीवास्तव विजयी रहे। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष और सदस्यों ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी। मतदान व मतगणना के दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य ब्रह्मानंद सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, सैय्यद सफदर हुसैन, अनिलदेव शुक्ला व चुनाव कमेटी के सहयोगी डीपी ओझा, राजेश ओझा, इंदु प्रकाश तिवारी, प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव, महेंद्र मोहन मिश्र, कृष्ण कुमार तिवारी, सिद्धदेव सिंह आदि मौजूद रहे।
बार एसोसिएशन के चुनाव में एकल नामांकन होने के कारण वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के एक और वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। एल्डर कमेटी के अनुसार वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के पद पर संत बक्श मिश्रा व वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर मनोज कुमार श्रीवास्तव, हरिओम पांडेय, राजकिशोर श्रीवास्तव, श्रीचंद्र श्रीवास्तव, अरुण कुमार व विश्वनाथ गुप्त को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें