फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: धूमधाम से निकाली गई राम बरात

Thu, 12 Dec 2024 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
कटरा बाजार के बोधकपुरवा से निकाली गई राम बरात। - संवाद
विज्ञापन
कटरा बाजार (गोंडा)। रामलीला मेला कमेटी बोधक पुरवा की ओर से बुधवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की बरात नगर में धूमधाम से निकाली गई। बरात में सबसे आगे बैंड-बाजे वाले भक्ति गीत गाते चल रहे थे। बरात के साथ भगवान गणेश, शिव-पार्वती, भगवान ब्रह्मा, माता दुर्गा और राधा-कृष्ण समेत अन्य देवी-देवताओं की झांकियां चल रही थीं।
विज्ञापन

सबसे पीछे आकर्षक ढंग से सजे विशाल रथ पर श्रीराम अनुज लक्ष्मण के साथ विराजमान थे। बरात जिधर से गुजरी उधर देखने वालों की भीड़ बढ़ती गई। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर बरात का स्वागत किया। कटरा बाजार चौराहा होते हुए हनुमानगढ़ी मंदिर मुख्य बाजार के पठान टोला होते हुए सम्मयमाता मंदिर के रास्ते मेला स्थल पर पहुंचकर बरात संपन्न हो गई। रामलीला कमेटी अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी ने बताया कि पांच दिवसीय रामलीला सात दिसंबर से शुरू हुई थी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अर्जुन प्रसाद तिवारी, ओम प्रसाद गोस्वामी, सुरेंद्र गोस्वामी, प्रधान मुन्ना, अरुण बाबा, घनश्याम मिश्र, जितेंद्र तिवारी, बालकराम जायसवाल, पप्पू तिवारी, पवन तिवारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें