कन्हैयालाल इंटर कॉलेज करनैलगंज में मतदाता जागरूकता रैली में शामिल एसडीएम व छात्र-छात्राएं। स्रो
- फोटो : शिवांगी सिंह।
करनैलगंज। निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत मंगलवार शाम कन्हैयालाल इंटर काॅलेज से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। उपजिलाधिकारी नेहा मिश्र ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि मंगलवार को एसआईआर की मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। जिन लोगों को नोटिस दिया जाएगा, वे निर्धारित समय के भीतर संबंधित अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर आवश्यक प्रमाण प्रस्तुत करें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम दर्ज कराया जा सके। एसडीएम ने बताया कि एसआईआर के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करा सकते हैं। साथ ही जिनके नाम सूची से हट गए हैं या किसी कारण से छूट गए हैं, उन्हें पुनः मौका दिया गया है। इस मौके पर प्रधानाचार्य मेजर राजाराम, शिवकुमार पाठक, नरेंद्र बहादुर सिंह, अमित श्रीवास्तव, जगदीश, अनुपम मिश्र, राकेश सिंह आदि शिक्षक व अन्य मौजूद रहे। (संवाद)