फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व जनसंख्या दिवस पर निकाली रैली

Mon, 11 Jul 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
रैली निकालतीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व जनसंख्या दिवस पर सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। आशा बहुओं एवं स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की इस जागरूकता रैली को डीएम व एसपी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 
विज्ञापन


विश्व जनसंख्या दिवस पर जिला पंचायत कार्यालय से जन जागरूकता रैली निकाली गई। डीएम आशुतोष निरंजन व पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली को रवाना करने के पूर्व डीएम ने जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग परिवार नियोजन अपनाएं और दो से अधिक बच्चों को जन्म न देें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर बहुत ही प्रतियोगात्मक हो गया है। जनसंख्या बढ़ने के कारण निरंतर बेरोजगारी की समस्या बढ़ती जा रही हैं। ऐसे में हम परिवार नियोजन अपनाएं। पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि जनसंख्या पर नियंत्रण लगाना आवश्यक है।
विज्ञापन


इसके लिए भारत सरकार व प्रदेश सरकार द्वारा तमाम कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, परंतु अपेक्षित परिणाम प्राप्त न होना चिंता का विषय है। सीएमओ डॉ. अमर सिंह कुशवाहा ने बताया कि जनसंख्या दिवस पर 15 दिनों तक जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का आयोजन जनपद में किया जाएगा। रैली के माध्यम से ही जनपदवासियों को परिवार नियोजन के संबंध में जागरूक किया जाएगा। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य शिक्षा सूचना अधिकारी देवेंद्र श्रीवस्तव सहित जनपद की तमाम आशा बहुएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें