फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहना ने भाई की कलाई पर प्यार बांधा है...

Sat, 02 Sep 2023 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
 इंद्रापुर में भाई को रक्षासूत्र बांधकर मिठाई ​खिलाती बहन। -संवाद
विज्ञापन
गोंडा। भाई-बहन के अटूट प्रेम व विश्वास का पर्व रक्षाबंधन बृहस्पतिवार को धूमधाम से मनाया गया। बहनाें ने भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर स्नेह की डोर बांधी, फिर मिठाई खिलाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। भाइयों ने बहनों को उपहार देकर जीवनभर सुरक्षा का वचन दिया।
विज्ञापन

बुधवार रात नौ बजकर एक मिनट पर भद्रा समाप्त होने के बाद बहनों ने राखी बांधना शुरू कर दिया। हालांकि रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त बृहस्पतिवार सुबह बताया गया था। जिससे बृहस्पतिवार को पूरे दिन रक्षाबंधन का उत्साह देखने को मिला। सुबह सात बजकर पांच मिनट तक अच्छा मुहूर्त होने के कारण बहनें एक दिन पहले ही अपने भाई के घर पहुंच गईं। देर शाम तक राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।
परसपुर संवाद के अनुसार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय सेवा केंद्र पर आए गणमान्य लोगों को रक्षासूत्र बांधकर मानव सेवा की शपथ दिलायी गई। बहनों ने भाइयों को रोली, चंदन, अक्षत का टीका लगाकर रक्षा सूत्र बांधकर शिव बाबा से सभी के प्रति मंगल कामना की। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. लवकेश शुक्ल, थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय, ब्रह्मकुमार डॉ. एससी तिवारी, डॉ. शिवकुमार सिंह, इतेंद्र कुमार सिंह, डॉ. शिवेंद्र सिंह, रामदीन विश्वकर्मा, मगन सिंह मौजूद रहे। मोतीगंज संवाद के अनुसार प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने पुलिसकर्मियों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर लोगों के सुरक्षा का वादा कराया। मोतीगंज थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय को बीके प्रीति व बीके प्रेम सुधा ने राखी बांधी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर सुबह से ही सोशल मीडिया पर बधाई का दौर शुरू हो गया, जो पूरे दिन चलता रहा। बहनों से राखी बंधवाने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट किया। खूब लाइक कमेंट भी मिले। इंस्टाग्राम पर रील बनाकर भाई-बहन के प्रेम वाले गीत अपलोड किये गए। दूर रहने वाली जो बहनें रक्षाबंधन पर भाई के घर नहीं आ सकीं, उन्होंने वीडियो कॉल के माध्यम से राखी बांधी। कुछ बहनों ने कोरियर व डाक से भाई को राखी भेजी।
परिवहन निगम की ओर से रक्षाबंधन पर मुफ्त बस यात्रा की व्यवस्था की गई थी। बुधवार व बृहस्पतिवार को करीब छह हजार बहनों ने मुफ्त यात्रा की। इस दौरान बस स्टेशन पर महिलाओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें