गोंडा। गोंडा-अयोध्या मार्ग पर नगर कोतवाली क्षेत्र में बनकटवा गांव के पास शनिवार देर रात दो बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में मोतीगंज के छज्जा गांव निवासी श्रवण कुमार (30) समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान श्रवण की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार को लखनऊ रेफर कर दिया गया। तिवारी बाजार चौकी प्रभारी अमरनाथ ने बताया कि श्रवण हेलमेट नहीं लगाए थे। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई है। घायल युवक की पहचान नहीं हो सकी है। बाइक नंबर के आधार पर उसके बारे में पता लगाया जा रहा है। (संवाद)