फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: ई रिक्शा की चपेट में आने से राजगीर की मौत

Sat, 28 Mar 2026 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
राधेश्याम। फाइल फोटो 
विज्ञापन
मोतीगंज। दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर वीरेपुर बाजार में शुक्रवार देर शाम पैदल जा रहा राजगीर ई रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर अरविंद कुमार यादव ने बताया कि महेवा गोपाल के पासी पुरवा निवासी राधेश्याम (42) राजगीर थे। वह बंगलूरू में राजगीर का काम करते थे। शुक्रवार शाम वह वीरेपुर बाजार से खरीदारी करके पैदल घर लौट रहे थे। तभी मनकापुर की ओर से आ रहे ई रिक्शा की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने राधेश्याम को सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया। इलाज के दौरान कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मृतक की पत्नी रंजना ने बताया कि चार दिन पहले ही वह बंगलूरू से घर लौटे थे।
इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के बाद चालक ई रिक्शा छोड़कर अपने साथी के संग भाग गया। रंजना की तहरीर पर ई रिक्शा चालक रामजनक वर्मा निवासी अनूप पुरवा रामपुर और उसके साथी देव प्रकाश मिश्र निवासी फरेंदा सोहास के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

अधूरा रह गया बेटी की शादी का अरमान
मृतक राधेश्याम के परिवार में पत्नी रंजना, बेटी प्रियंका, मनीषा, सुनीता व बेटा प्रियांशु हैं। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पत्नी ने बताया कि बेटी प्रियंका की दिसंबर में शादी तय थी। राधेश्याम का बेटी की शादी धूमधाम से करने का अरमान था, लेकिन उससे पहले ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें