फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: नवाचार मेले में राजेश और प्रज्ञा ने बाजी मारी

Wed, 04 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज। डायट दर्जीकुआं में आयोजित नवाचार मेला एवं नॉलेज शेयरिंग कार्यक्रम में शिक्षकों ने शिक्षण के नए प्रयोग प्रस्तुत किए। जूनियर और कंपोजिट स्तर पर कंपोजिट विद्यालय कोल्हमपुर नवाबगंज के राजेश कुमार मिश्र को प्रथम, कंपोजिट विद्यालय लोलपुर के धर्मेंद्र कुमार को द्वितीय और उच्च प्राथमिक विद्यालय बेलवानोहर परसपुर के मनोज कुमार चतुर्वेदी को तृतीय स्थान मिला।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर पर मनकापुर की प्रज्ञा तिवारी प्रथम, स्वाति मलिक द्वितीय और इटियाथोक की सुधा यादव तृतीय स्थान पर रहीं। डायट प्राचार्य एवं उप शिक्षा निदेशक रामसागर पति त्रिपाठी ने विजेताओं को मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि नवाचारों का उद्देश्य बच्चों को सीखने की नई पद्धतियों से जोड़ना और उनके ज्ञान में वृद्धि करना है। डायट प्रवक्ता संदीप जायसवाल ने बताया कि 16 विकासखंडों के 160 प्रतिभागियों ने अपने नवाचार प्रस्तुत किए। निर्णायक मंडल और डीएलएड प्रशिक्षुओं ने भी प्रस्तुतियों की सराहना की। सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिए गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें