फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजेंद्र अध्यक्ष व चंद्रमणि बार एसोसिएशन के महामंत्री निर्वाचित

Thu, 12 Oct 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
गोंडा में बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी।
विज्ञापन
गोंडा। बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी और महामंत्री पद पर चंद्रमणि तिवारी ने भारी मतों के अंतर से जीत दर्ज की है। एल्डर कमेटी के अध्यक्ष रामविलास मिश्र ने चुनाव परिणाम की आधिकारिक घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि एल्डर व चुनाव कमेटी के सदस्यों की उपस्थिति में कड़े सुरक्षा प्रबंधों के बीच बुधवार को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक हुए मतदान में कुल 1,677 के सापेक्ष 1,438 मतदाताओं ने मतदान किया। देर रात तक चली मतगणना में प्राप्त मतों के अनुसार अध्यक्ष पद पर 701 मत हासिल कर राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी विजयी रहे। उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल कुमार सिंह को मात्र 309 मतों पर संतोष करना पड़ा। महामंत्री पद पर चंद्रमणि तिवारी ने 484 मत हासिल कर जीत दर्ज की। जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी संजय कुमार सिंह को 309 वोट मिले।
वरिष्ठतम उपाध्यक्ष के पद पर पाटेश्वरी प्रसाद पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी आलोक सिन्हा को हराया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर हुए चुनाव में अशोक कुमार सिंह, अरविंद कुमार शुक्ल व कनिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों पर देवेंद्र कुमार शुक्ल और संजय कुमार शुक्ल विजयी रहे। कोषाध्यक्ष पद पर गिरवर कुमार चतुर्वेदी विजयी रहे। जबकि संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर प्रमोद कुमार चैबे, उमापति शुक्ल, दिवाकर श्रीवास्तव विजयी रहे।
विज्ञापन

एल्डर कमेटी के सदस्य ब्रह्मानंद सिंह, वीरेंद्र त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष रविचंद्र त्रिपाठी, दीनानाथ त्रिपाठी, केके मिश्र, बिंदेश्वरी दूबे, केके पांडेय समेत अनेक अधिवक्ताओं ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं और फूल माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें