फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कानपुर जा रहे राजस्थान के युवक की ट्रेन के गिरकर मौत

Tue, 18 Feb 2025 10:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान (गोंडा)। गोरखपुर से कानपुर जा रहे राजस्थान के गंगानगर सादुलशहर निवासी बहगुराम (37) की नगर पंचायत बभनान में मंगलवार सुबह ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गौर पुलिस ने जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन में भीड़ होने के चलते बहगुराम गेट पर ही खड़े थे। अचानक धक्कामुक्की के कारण वह नीचे गिर गए। गोरखधाम एक्सप्रेस उन्हें रौंदती हुई चली गई। परिजनों के मुताबिक बहगुराम कपड़े बेचने का काम करते थे। सुबह गोरखपुर से कानपुर के लिए निकले थे। चौकी इंचार्ज बभनान थाना गौर अनंत मिश्रा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें