फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: राजस्थान पुलिस ने पकड़े चोरी के दो आरोपी

Thu, 12 Nov 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। उदयपुर में ज्वैलरी की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी करने के मामले में राजस्थान पुलिस ने गोंडा के नवाबगंज से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंगलवार रात विशेष अभियान समूह (एसओजी) और राजस्थान पुलिस की संयुक्त टीम ने दबिश देकर दोनों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपियों को लेकर राजस्थान रवाना हो गई।
विज्ञापन


तरबगंज के सीओ डॉ. यूपी सिंह ने बताया कि करीब एक माह पहले उदयपुर शहर में एक ज्वैलरी की दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये के जेवरात चोरी किए गए थे। इस मामले में स्थानीय पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के आसपास सक्रिय मोबाइल टावरों का कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) खंगाला। सीडीआर के विश्लेषण में चार संदिग्धों की लोकेशन गोंडा में मिली।

इनमें से दो आरोपी नवाबगंज के पड़ाव मोहल्ले के निवासी हैं। दोनों का नाम मनीष है, जबकि उनके पिता के नाम अलग-अलग हैं। राजस्थान पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से दबिश देकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, नवाबगंज क्षेत्र के दो अन्य संदिग्ध नाबालिग बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश में दबिश दी गई, लेकिन वे नहीं मिले। पुलिस के अनुसार, सीडीआर से मिले सुराग के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में सफलता मिली। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को राजस्थान ले जाया गया है, जहां उनसे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें