कन्हैया लाल इंटर कॉलेज में भूगोल के प्रवक्ता एवं एनसीसी के कैप्टन राजाराम को मेजर रिफ्रेशर सीनियर डिविजन कोर्स की परीक्षा में प्रदेश में पहला एवं देश में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिस पर कॉलेज के शिक्षकों व बटालियन परिवार ने प्रसन्नता व्यक्त की है।
कैप्टन राजाराम ने बताया कि माह अक्टूबर व नवंबर में अफसर प्रशिक्षण अकादमी नागपुर में पूरे देश के सत्रह निदेशालय से 37 ऑफिसरों ने इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था। एनसीसी के सीओ कर्नल जीएस ढिल्लन एवं लेफ्टिनेंट कर्नल एमके कांडपाल, कन्हैया लाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राधेश्याम मिश्रा, डीपी मौर्या, संजय यादव, अनुपम मिश्रा, आरडी सिंह, नीरू सिंह, विनय गौतम, रमेश चंद्र, रामचंद्र चौरसिया, राकेश वर्मा सहित बटालियन एवं कॉलेज के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।