फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बहरेपन के प्रति किया जागरूक, बताए बचाव के तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। विश्व श्रवण दिवस पर रविवार को जिला चिकित्सालय में जागरूकता कार्यक्रम में लोगों को बहरेपन के कारण व बचाव के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने कहा कि हर साल तीन मार्च को विश्व श्रवण दिवस मनाया जाता है। मकसद होता है लोगों को बहरेपन की समस्या के कारण व निवारण के प्रति सचेत करना। लोगों को इस बात की जानकारी दी जाती है कि वह कैसे अपने कान के स्वास्थ्य पर ध्यान दे सकते हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ लोग कम सुनने की समस्या को गंभीर न मानकर लापरवाही बरतते हैं, जिसके कारण वह धीरे-धीरे बहरेपन का शिकार हो जाते हैं। कान में किसी भी तरह की समस्या को नजर अंदाज न करें। विशेषज्ञ चिकित्सक से सलाह लेकर इलाज कराना चाहिए। कार्यशाला में राजकुमार मिश्र, डॉ. रमेश पांडेय, राजेश कुमार हंस, मोहम्मद नासिर तथा दिलीप कुमार सहित अस्पताल के तमाम स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें