फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मौसम की बार झेल रहे बच्चे, चिल्ड्रेन वार्ड फुल

Sun, 03 Mar 2024 11:14 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मौसम का बदला मिजाज बच्चों पर भारी पड़ रहा है। दो दिनों से हो रही बारिश से मौसम एक बार फिर ठंडा हो गया है। बच्चों में निमोनिया, डायरिया व वायरल फीवर का प्रकोप बढ़ गया है। जिसके कारण मेडिकल कॉलेज की पीडियाट्रिक ओपीडी में हर रोज 150 से अधिक बीमार बच्चे पहुंच रहे हैं। इनमें से पांच से सात बच्चों को गंभीर स्थित में भर्ती करना पड़ रहा है। इससे चिल्ड्रेन वार्ड फुल हो गया है।
विज्ञापन

चिकित्सक तीमारदारों से बच्चों को रात व सुबह की ठंड से बचाने के साथ ही उनके खानपान पर ध्यान देने की सलाह दे रहे है। रविवार को मेडिकल कॉलेज में 14 बच्चे भर्ती रहे। तीमारदार सानिया ने बताया कि बेटा उल्टी-दस्त से बच्चे परेशान है। हर वक्त रोता रहता है। कई बच्चों में वायरल बुखार, जुकाम आदि की समस्या रही।
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आफताब आलम ने बताया कि बदलते मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखना होता है। डायरिया से पीड़ित बच्चे को ठीक होने पर पांच से सात दिन लगते हैं। मेडिकल कॉलेज में इस समय हर रोज 150 से अधिक बीमार बच्चे इलाज के लिए आ रहे हैं। साफ सफाई पर विशेष ध्यान देकर डायरिया से बचा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें