फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झमाझम बारिश ने बढ़ाई मुश्किल, गिरे खंभे

विज्ञापन
तेज बारिश के बीच जाते लोग। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। मानसून ने जिले में दस्तक दे दी है, बारिश से शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो गया तो कई क्षेत्रों में बिजली के खंभे गिर गए। जिससे कई गांवों में बिजली आपूर्ति बाधित रही। बारिश से उसम बढ़ गई है और लोग उमस से परेशान भी दिखे। किसानों के लिए मानसून की बारिश फायदेमंद है, धान की फसल के लिए खेत की तैयारी करने में आसानी होगी। वहीं गन्ना किसानों के लिए बारिश वरदान के सामान है। लेकिन उमस से लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह और दोपहर में मिलाकर दो बार बारिश हुई। जिससे लोगों में उमस से परेशानी रही तो किसानों के चेहरे पर मुस्कार फैली रही। बालपुर के नहवा परसौरा के देवी तिलमा गांव में बिजली का खंभा गिर गया। जिससे बिजली आपूर्ति तो कई घंटे तक बाधित ही रहा है। मसकनवां में बिजली विभाग के ही वाहन पर 11 हजार की लाइन गिर गई है। जिससे वाहन तो क्षतिग्रस्त तो हुआ ही आपूर्ति भी फंसी रही। इसी तरह कई इलाकों में आपूर्ति बाधित होने की सूचना है। किसानों को बारिश से कोई दिक्कत नहीं है। अपर जिलाधिकारी राकेश सिंह ने तहसील से बारिश की रिपोर्ट ली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें