फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बिजली गिरने से दो घर जलकर राख

Sat, 18 Mar 2023 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। बिजली गिरने से शनिवार देर शाम थाना नवाबगंज क्षेत्र के तुलसीपुर माझा राजा फार्म गांव के दो घरों में आग लग गई। आग से छप्पर के दो घर जलकर राख हो गए। आग से गृहस्थी का पूरा सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

गांव के नवमी लाल और मुन्नालाल ने बताया कि शनिवार को परिवार समेत खेतों में काम करने गए थे। तभी बारिश शुरू हो गई। बादलों की गड़गड़ाहट के बीच बिजली गिरने से उनके घरों में आग लग गई।
विज्ञापन


जब वह सभी लौटे तो पूरा घर जलकर राख हो चुका था। क्षेत्रीय लेखपाल विनीत कुमार ने आग से हुए नुकसान आकलन करके रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें