फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश ने दी राहत, बिजली संकट से बढ़ी आफत

Sun, 31 May 2026 11:22 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
बारिश की वजह से हुआ जलभराव।
विज्ञापन
पसका/माधोपुर/गोंडा। नौतपा के बीच उमस व गर्मी से परेशान लोगों के लिए रविवार को राहत की बारिश हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश से लोगों को गर्मी से निजात मिली। तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा। नगर में बारिश के कारण कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन गई। पोर्टरगंज में पंजाब नेशनल बैंक के पास और जयनरायन चौराहे से स्टेशन रोड जाने वाले मार्ग पर जलभराव के चलते लोग परेशान हुए।
विज्ञापन

नौतपा के दौरान बादल छाए रहने और बारिश होने से तपिश में कमी आई है। कटरा बाजार के मथुरा, माधोपुर, नरायनपुर कला, देवा पसिया, धरमपुर और उड़िला समेत आसपास के इलाकों में रविवार सुबह करीब 11 बजे झमाझम बारिश शुरू हो गई। इससे लंबे समय से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को कुछ राहत मिली।

बारिश से गन्ना किसानों के चेहरे खुशी से खिल उठे। किसान सूर्य प्रकाश ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के कारण फसल प्रभावित हो रही थी, लेकिन बारिश होने से खेतों को पर्याप्त नमी मिल गई है। मथुरा निवासी राजकुमार सिंह ने कहा कि गन्ने की फसल को इस समय पानी की जरूरत थी। बारिश से फसल को लाभ मिलेगा और सिंचाई की चिंता भी कम हो गई है।
विज्ञापन


बिजली बिना पानी को भी तरसे लोग

गोंडा। जिले के मोहनपुर, उमरिया और तरबगंज के करीब 250 गांवों में पिछले छह दिन से चल रहा बिजली संकट रविवार को भी दूर नहीं हो सका। इनवर्टर व मोबाइल बंद होने से लोगों का एक-दूसरे से संपर्क टूट गया है। लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।
24 मई को आई आंधी व बारिश से सबसे अधिक मोहनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े करीब 100 गांवों में काफी नुकसान हुआ था। यहां करीब 15 किलोमीटर लंबी 33 केवी व 11 केवी विद्युत लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं। बड़े पैमाने पर खंभे टूटे और ट्रांसफार्मर गिर गए। उपकेंद्र से जुड़े गांवों में छह दिन बाद भी बिजली का संकट बना हुआ है।
अजब नगर के ग्राम प्रधान विनोद सिंह के अलावा राम बरन सिंह और आशाराम मौर्य का कहना है कि आपूर्ति बहाल न होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। मोबाइल चार्ज करने के लिए करीब 10 किमी दूर वजीरगंज या अन्य क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। भारी उमस में महिलाएं, बच्चे व बुजुर्ग परेशान हैं। अवर अभियंता अजय कुमार गुप्ता का कहना है कि 33 केवी लाइन को दुरुस्त कर लिया गया है। इसके बाद 11 केवी विद्युत लाइनों पर काम शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें