फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: बारिश से राहत कम, आफत ज्यादा

Sat, 22 Aug 2026 11:44 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शहर में शनिवार को बारिश से हुआ जलभराव। संवाद
विज्ञापन
गोंडा। बारिश और बदली से मौसम सुहाना होने के बावजूद शनिवार को लोगों को राहत कम और आफत ज्यादा झेलनी पड़ी। दिनभर रुक-रुककर हुई बारिश से शहर के कई इलाकों में जलभराव हो गया। इससे राहगीरों, वाहन चालकों और दुकानदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पोर्टरगंज में पानी भरने से ठेला लगाकर कारोबार करने वालों की मुश्किल बढ़ गई।
विज्ञापन

सुबह से ही बादल छाए रहे और रुक-रुककर बारिश होती रही। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। कई लोग बारिश में भीगते हुए अपने काम-धंधे के लिए पहुंचे। हालांकि, जगह-जगह जलभराव के कारण राहत का असर परेशानी में बदल गया। शहर के पोर्टरगंज समेत कई सड़कों और मोहल्लों में पानी भर गया। पोर्टरगंज में बड़ी संख्या में ठेला वाले दुकान लगाते हैं। जलभराव के कारण उन्हें कारोबार करने में दिक्कत हुई। सड़क पर पानी भरने से पैदल चलने वालों के साथ ही दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। बारिश के चलते बाजारों में भी सामान्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल कम रही।
आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में सबसे अधिक 121 मिलीमीटर बारिश हलधरमऊ क्षेत्र में रिकॉर्ड की गई। पंडरीकृपाल क्षेत्र में भी अच्छी बारिश हुई।
विज्ञापन

फसलों के लिए बारिश बनी संजीवनी
माधोपुर। क्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक मौसम बदला। काले घने बादलों के साथ तेज हवाएं चलीं और बारिश शुरू हो गई। रुक-रुककर हुई बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। वहीं, किसानों को धान, गन्ना, उड़द और मक्के की फसलों को फायदा होने की उम्मीद है। हालांकि, लगातार बारिश से निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ने की भी चिंता बनी हुई है। (संवाद)

शहर में शनिवार को बारिश से हुआ जलभराव। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें