फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस से मालगाड़ियों के हादसे रोकेगा रेलवे

Tue, 11 Apr 2023 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। मालगाड़ियों के बढ़ते हादसे रोकने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे ने नया प्लान तैयार किया है। रेलवे अब आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) वाले विशेष कैमरों से लैस होगा। ये कैमरे गोरखपुर, लखनऊ, वाराणसी, छपरा, इज्जतनगर, बुढ़वल व गोंडा समेत सभी मालगोदाम में लगाए जाएंगे। एआई कैमरे से मालगोदाम से गुजरने वाली मालगाड़ियों की निरीक्षण रिपोर्ट बनाई जाएगी। मात्र 15 मिनट में ही निरीक्षण रिपोर्ट अधिकारियों व पर्यवेक्षकों को मिल सकेगी। इससे मालगाड़ियों में किसी भी तरह की क्षति, खामी व गड़बड़ी का पता लग सकेगा और समय रहते उसे दूर किया जा सकेगा। मालगाड़ियां काफी हद तक हादसे का शिकार होने से बचेंगी।
विज्ञापन

एआई कैमरों से मालगाड़ियों की वीडियो निगरानी भी होगी। इसमें कंप्यूटर सॉफ्टवेयर प्रोग्राम का उपयोग किया जाएगा। उच्च सुरक्षा वाली जगह पर मनुष्य, वाहन व वस्तुओं को पहचानने के लिए वीडियो निगरानी कैमरों से प्राप्त ऑडियो व फोटो का विश्लेषण किया जाएगा। यही नहीं, मालगाड़ी के दरवाजे, सतह व अन्य क्षतिग्रस्त हिस्से की भी सूचना मिल सकेगी।
एआई कैमरे से 150 डिब्बों की एकसाथ निगरानी होगी। इसके बाद रिपोर्ट जारी की जाएगी। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक चंद्रवीर रमण ने कहा कि बहुत जल्द ही आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस वाले विशेष कैमरों से सभी मालगोदाम लैस होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें