गोंडा। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से गोंडा से होकर गुजरने वाली कई पूजा स्पेशल गाड़ियों को निरस्त करने का निर्णय लिया है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह के अनुसार सहरसा, पूर्णिया कोर्ट, ग्वालियर, हसनपुर रोड और मुजफ्फरपुर से चलने वाली कई विशेष ट्रेनें निर्धारित तिथियों पर नहीं चलेंगी।
उन्होंने बताया कि सहरसा से तीन व 10 दिसंबर को चलने वाली 05575 सहरसा-आनंद विहार टर्मिनस पूजा स्पेशल गाड़ी तथा आनंद विहार टर्मिनस से दो, नौ व 16 दिसंबर को चलने वाली 05576 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूजा विशेष गाड़ी निरस्त कर दी गई है। इसी प्रकार पूर्णिया कोर्ट से 30 नवंबर से 15 दिसंबर तक चलने वाली 05579 पूर्णिया कोर्ट-आनंद विहार टर्मिनस तथा आनंद विहार टर्मिनस से तीन से 17 दिसंबर तक चलने वाली 05580 आनंद विहार टर्मिनस-पूर्णिया कोर्ट पूजा स्पेशल गाड़ियां भी निरस्त रहेंगी।
ग्वालियर से तीन से 28 दिसम्बर तक चलने वाली 04137 ग्वालियर-बरौनी और बरौनी से चार से 29 दिसंबर तक निर्धारित 04138 बरौनी-ग्वालियर पूजा विशेष गाड़ियां भी नहीं चलेंगी।
इसी क्रम में हसनपुर रोड से 30 नवंबर को चलने वाली 04097 हसनपुर रोड-नई दिल्ली तथा नई दिल्ली से 29 नवंबर को चलने वाली 04098 नई दिल्ली-हसनपुर रोड पूजा विशेष गाड़ियों को भी निरस्त कर दिया गया है।
मुजफ्फरपुर से एक दिसंबर को चलने वाली 04313 मुजफ्फरपुर-योग नगरी ऋषिकेश तथा 30 नवम्बर को योग नगरी ऋषिकेश से चलने वाली 04314 योग नगरी ऋषिकेश-मुजफ्फरपुर पूजा विशेष गाड़ी भी निरस्त रहेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति की जांच अवश्य कर लें ताकि असुविधा से बचा जा सके।