फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: रेलकर्मी की पत्नी ने किया आत्मदाह

Sun, 08 Oct 2023 11:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर के बड़गांव नई बस्ती के रहने वाले एक रेलकर्मी की पत्नी ने रविवार देर शाम खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। लपटों से घिरी रेलकर्मी की पत्नी की चीख सुनकर आसपास के लोग बचाने दौड़े मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मोहल्ले वालों का कहना है कि पारिवारिक कलह से तंग आकर उसने खुदकुशी की है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू की है।
विज्ञापन

नगर कोतवाली क्षेत्र के बड़गांव नई बस्ती निवासी महानंद चौधरी रेलवे में कर्मचारी हैं। वह रविवार सुबह ड्यूटी पर गए थे। उनकी पत्नी आरती (45) घर में अकेली थीं। देर शाम आरती ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। चीखपुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े। मगर तब तक आरती की मौत हो चुकी थी। मोहल्ले वालों के मुताबिक आरती ने पारिवारिक कलह के चलते खुदकुशी की है। सूचना पर पहुंचे सेमरा चौकी प्रभारी वीरेंद्र पाल ने बताया कि आरती के पति महानंद से पूछताछ की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें