फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: अब दीवानी तिराहे से एसपी बंगला रोड पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 08 Oct 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। आंबेडकर चौराहे के बाद अब दीवानी चौराहे के पास नजूल की जमीनों को अतिक्रमण मुक्त करने की तैयारी है। नगर पालिका व राजस्व की टीम ने चिह्नित दुकानों व मकानों पर नोटिस चस्पा कर दी है।
विज्ञापन


मंडलायुक्त आवास से सटे दीवानी चौराहे से एसपी बंगला के पास रोड पर गाटा-142 नजूल की जमीन पर मकान व दुकानों समेत बहुमंजिला इमारत खड़ी हो गई है। विगत 20 मार्च से नगर पालिका कब्जेदारों को लगातार नोटिस दे रहा है। मगर नजूल की जमीन खाली नहीं हो पाई। नगर पालिका परिषद गोंडा के अधिशाषी अधिकारी संजय कुमार मिश्र ने बताया कि दीवानी चौराहे व एसपी बंगला रोड पर अतिक्रमण कर बनाई गईं 10 से अधिक दुकानों व मकानों पर कार्रवाई होनी है। नोटिस के अनुसार तीन दिन में कब्जेदारों को खुद जमीन खाली करने का मौका दिया गया है। इसके बाद बलपूर्वक मकान व दुकानें हटाकर जमीन खाली कराई जाएगी। वहीं, कब्जेदारों पर हर्जाने की कार्रवाई की जा सकती है।



आंबेडकर चौराहे से मंडे नाला के बीच एक तरफ अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई नहीं हो सकी है। जानकारों का कहना है कि शहर के बड़गांव, चौक, फैजाबाद रोड, एलबीएस, गुरुनानक चौक और महिला अस्पताल के आसपास शहर में जगह-जगह नजूल की जमीनों पर कब्जा है। लोगों का कहना है कि एक तरफ तो अतिक्रमण के नाम पर बुलडोजर गरज रहे हैं तो दूसरी ओर कोई देखने वाला नहीं है। इस पर सिटी मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर का कहना है कि कागजी कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही अभियान चलाकर नजूल की जमीनों से कब्जे हटाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें