गोंडा। ट्रेन से यात्रा करने के दौरान एक बुजुर्ग यात्री ने शुक्रवार को दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दिल दौरा पड़ने से मौत हो गई। शुक्रवार सुबह 9 बजे एलटीटी से गोरखपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से मुंबई से गोंडा आ रहे यात्री कमला प्रसाद यादव (61) की अचानक तबीयत खराब होने की सूचना मिली।
आननफानन राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) और (आरपीएफ) की टीम के साथ रेलवे अस्पताल के डॉ. एसके मिश्रा ने ट्रेन के आने के बाद बीमार यात्री का उपचार किया। जीआरपी इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि डॉक्टर के मुताबिक यात्री की मौत हार्टअटैक से हुई। उन्होंने बताया कि कमला प्रसाद बलरामपुर जिले के श्रीदत्तगंज के निवासी थे।
बस स्टैंड परिसर में खड़ी जंग लगी बस।