फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: जाम से मिलेगी राहत, चार रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज का सर्वे शुरू

Thu, 18 May 2023 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रेलवे क्रॉसिंग और समपार फाटकों के कारण यातायात प्रभावित न हो और सुरक्षा बेहतर हो, इसके लिए रेलवे प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। गोंडा से लखनऊ रेलवे मार्ग पर चार रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज के निर्माण के साथ ही समपार फाटकों पर वैकल्पिक व्यवस्था को लेकर सर्वे बृहस्पतिवार को शुरू हो गया।
विज्ञापन

लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार लखनऊ से सड़क मार्ग से गोंडा पहुंचे। उन्होंने करनैलगंज में सरयू, करनैलंगज, मैजापुर और गोंडा कचहरी रेलवे स्टेशनों के बीच समपार फाटकों का निरीक्षण किया। इसमें करनैलगंज और सरयू के पास की रेलवे क्राॅसिंग पर ओवरब्रिज के विकल्प की जानकारी की। फिलहाल उन्होंने कहा कि समपार पर सुरक्षा पर विशेष नजर रखी जा रही है। उन्होंने सुरक्षा से जुड़े बिंदुओं पर कर्मचारियों व अधिकारियों से चर्चा भी की। फिलहाल इसके बारे में वह विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आगे भी मंथन करेंगे। इसके बाद आगे की कार्ययोजना को अंतिम रूप देंगे। फिलहाल उनके निरीक्षण से उम्मीदें बढ़ गईं हैं। माना जा रहा है कि रेलवे क्राॅसिंग और समपार फाटक के बंद होने से लगने वाले जाम से छुटकारा जल्द मिलेगा। इसमें समपार फाटकों के पास अंडरपास बनाए जाने की रणनीति भी विभाग ने बनाई है।
-
यूनियन के दफ्तर का उद्घाटन व लोको शेड का किया निरीक्षण
लखनऊ डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक आदित्य कुमार ने शहर के रेलवे खैरा कॉलोनी में रेलवे यूनियन दफ्तर का भी उद्घाटन किया। इसके बाद लोको शेड का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने लोको शेड के प्रत्येक पिट पर जाकर बारीकी से जांचा परखा। उन्होंने लोको शेड के अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि लोको की ऐसी देखभाल होनी चाहिए कि फेल होने के मामले शून्य हों। इसी दौरान एनई रेलवे मजदूर यूनियन के केंद्रीय संगठन मंत्री राम नगीना ने कर्मचारियों की समस्या पर छह सूत्री ज्ञापन डीआरएम को सौंपा। ज्ञापन में मांग किया गया कि सेमरा रेलवे कॉलोनी के रोड नंबर छह व सात की सड़क मार्ग की मरम्मत हो और मनोरंजन संस्थान का आधुनिकीकरण कराया जाए।
विज्ञापन


बेहतर होंगी सुविधाएं
सुरक्षित और संरक्षित ट्रेनों का संचालन के लिए बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभाग कटिबद्ध है। निरीक्षण कर व्यवस्था को परखा है, आगे की योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

- आदित्य कुमार, मंडल रेल प्रबंधक लखनऊ डिवीजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें