फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेशनल सीनियर कुश्ती में रेलवे ओवर ऑल चैंपियन

Wed, 26 Oct 2016 12:10 AM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
दंगल में भिड़ते पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नंदिनीनगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप का खिताब रेलवे ने हासिल कर लिया। तीनों वर्गों में सबसे अधिक अंक हासिल कर रेलवे ओवर ऑल चैंपियन बना, जबकि मामूली अंकों से पिछड़ने की वजह से हरियाणा दूसरे स्थान पर रहा। तीसरे स्थान पर सेना के पहलवान रहे। 
विज्ञापन


नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में मंगलवार को अंतिम दिन छह मुकाबले हुए। इसमें पहला मुकाबला 55 किलो भार वर्ग की महिला पहलवानों के बीच हुआ। इसमें रेलवे की ललिता ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की महिला पहलवान दिव्यांशी रहीं। तीसरे स्थान पर हरियाणा की रीना व राजस्थान की सावित्री रहीं।

75 किलो भार वर्ग में दिल्ली की ज्योति ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे स्थान पर उत्तर प्रदेश की नेता तोमर तथा तीसरे स्थान पर रेलवे की निक्की व किरण रहीं। 80 किलो ग्रीको रोमन पुरुष मुकाबले में रेलवे के हरप्रीत सिंह ने खिताब अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर सेना के रविंदर खत्री तथा तीसरे स्थान पर हरियाणा के अतुल कुमार व सेना के प्रमोद कुमार रहे।
विज्ञापन


98 किलो ग्रीको रोमन मुकाबले में रेलवे के हरदीप ने हरियाणा के सचिन को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल कर लिया और सचिन को दूसरे नंबर से ही संतोष करना पड़ा। तीसरे मुकाबले में सेना के सुमित व हरियाणा के रवि विजयी घोषित किए गए।

125 किलो फ्री स्टाइल पुरुष मुकाबले का खिताब भी रेलवे के कृष्ण कुमार ने अपने नाम किया। वहीं इस मुकाबले में रेलवे के ही हितेंदर दूसरा स्थान हासिल करने में कामयाब रहे। तीसरे स्थान के लिए दिल्ली के देवव्रत चौधरी व हरियाणा के नवीन मौर्य विजयी घोषित किए गए।

86 किलो फ्री स्टाइल मुकाबले में दिल्ली के दीपक कुमार ने आशुतोष को पटखनी देकर पहला स्थान हासिल कर लिया, जबकि तीसरे स्थान के लिए सेना के अरुण व हरियाणा के सोमवीर विजयी घोषित किए गए। अंतिम दिन के मुकाबले ने रेलवे को पहले स्थान का हकदार बना दिया। 

ग्रीको पुरुष में रेलवे 64 अंक अर्जित कर पहला, हरियाणा 60 अंक हासिल कर दूसरा तथा सेना ने 59 अंक हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। फ्री स्टाइल पुरुष में भी रेलवे ने 58 अंक से पहला, हरियाणा ने 55 अंक से दूसरा व दिल्ली ने 41 अंक से तीसरा हासिल किया।

फ्री स्टाइल महिला में रेलवे ने 70 अंक से पहला, हरियाणा ने 63 अंक से दूसरा व उत्तर प्रदेश ने 41 अंक से तीसरा स्थान प्राप्त किया। खेल के अंतिम दिन हुए मुकाबले के बाद भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विजेता व उप विजेता टीम को कप देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रतिभागी खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें