गोंडा। कोबिड-19 को लेकर सोशल डिस्टेंस का हरहाल में पालन करना है। रेलवे मस्जिद कमेटी ने फिर एक बार रमजान में तरावीह को लेकर अवाम से अपील करते हुए जगह-जगह नोटिस चस्पा करा दिया है। मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष (सदर) अकील सिद्दिकी ने चस्पा किये गए नोटिस में साफ कहा है कि तराबीह और अन्य पांच टाइम की नमाज घर पर ही पढ़ें। पड़ोसी को भी न बुलाएं। इस बात का पूरा खयाल रखें।
सरकार व प्रशासन द्वारा गाइड लाइन का पालन करें। साथ ही मस्जिद कमेटी का सहयोग भी करें। कहा है कि हमें इस जंग को जीतना है तो सोशल डिस्टेंस का कड़ाई से पालन करना होगा। अकील सिद्दिकी ने जिला प्रशासन से भी अपील की है कि मुस्लिम बहुल इलाकों में साफ सफाई व बिजली पानी के पुख्ता इंतजाम करें। प्रशासन बिना रोक टोक के खजूर मार्केट में उपलब्ध कराए, जिससे रोजेदारों को आसानी हो। साथ ही अमन व कानून के साथ जो भी खिलवाड़ करे, उसको सख्त सजा दी जाए।