फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क हादसे में रेलकर्मी की मौत

Tue, 10 Feb 2026 11:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
मोतीगंज/इटियाथोक। दर्जीकुआं-मनकापुर मार्ग पर मंगलवार दोपहर हुए सड़क हादसे में पूर्वोत्तर रेलवे के वाणिज्य निरीक्षक अरविंद कुमार (40) की मौत हो गई। वह स्कूटी से छपिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कुंदुरखी के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय संतुलन बिगड़ने से वह गिर पड़े और ट्रॉली का पिछला पहिया उनके ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन

मोतीगंज इंस्पेक्टर अरविंद यादव ने बताया कि शहर के साहबगंज निवासी अरविंद कुमार दोपहर करीब 12:30 बजे स्कूटी से ड्यूटी के सिलसिले में छपिया रेलवे स्टेशन जा रहे थे। कुंदुरखी के पास आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करते समय वह हादसे का शिकार हो गए। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भाग गया। गंभीर रूप से घायल अरविंद को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सीएचसी काजीदेवर पहुंचाया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। बाद में रेलवे अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे के वक्त अरविंद हेलमेट नहीं पहने थे।
दूसरा हादसा इटियाथोक-बलरामपुर मार्ग पर चमनढार पेट्रोल पंप के पास हुआ। विनोहनी गांव निवासी आलिया खातून ने बताया कि उनके पति रफी मोहम्मद (32) सोमवार देर शाम बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पहले सीएचसी ले जाया गया, फिर लखनऊ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष कृष्ण गोपाल राय ने बताया कि वाहन चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

दो परिवारों में मचा कोहराम
अरविंद कुमार के परिवार में पत्नी अवंतिका और दो बेटियां अपराजिता (11) व गरिमा (9) हैं। रेलवे अस्पताल में शव देखते ही पत्नी चीख पड़ीं। बेटियों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, रफी मोहम्मद के परिवार में पत्नी आलिया, पुत्री मोमिना (7) और पुत्र अख्तर (5) हैं। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें