फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: मंडलायुक्त के नोटिस के बाद भी पुल पर नहीं लगी रेलिंग

Thu, 14 May 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बालपुर। सरयू नहर खंड प्रथम के रेलिंग विहीन पुल पर हादसे में हुई मौत के 20 दिन बाद भी सिंचाई विभाग नहीं चेता है। मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने 29 अप्रैल को विभाग से जवाब मांगा था कि पुल पर अब तक रेलिंग क्यों नहीं लगाई गई और इस लापरवाही के लिए कौन जिम्मेदार है। सात दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश के बावजूद अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
विज्ञापन


24 अप्रैल को धमरैया निवासी महेश शुक्ल की इस पुल से गिरकर मौत हो गई थी। परिजनों ने सिंचाई विभाग के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करते हुए हंगामा किया था। एसडीएम के आश्वासन पर लोग शांत हुए थे। विभाग की इस उदासीनता से स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।
ग्रामीणों का कहना है कि रेलिंग न होने से पुल पर हर समय खतरा बना रहता है। शैलेंद्र शुक्ल, शिवमंगल ओझा, अंकित मिश्र, अमित श्रीवास्तव, कैलाश शुक्ल, सुभाष यादव, पवन तिवारी, रवि मिश्र, बब्बू तिवारी ने जल्द रेलिंग लगवाने की मांग की है।अधिशासी अभियंता सरयू नहर खंड प्रथम सतीश कुमार का कहना है कि कार्ययोजना स्वीकृति है। बजट आते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें