फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: कौशांबी के पुरैनी गांव में दबिश, हत्यारोपी की तलाश तेज

Thu, 29 Aug 2024 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज के शिवदयालगंज में महिला की हत्या कर फरार हुआ था अनस
विज्ञापन


हाथ नहीं लगा आरोपी, परिवार व गांव वालों से पुलिस ने की पूछताछ

संवाद न्यूज एजेंसी
नवाबगंज (गोंडा)। नवाबगंज थाना क्षेत्र के कटरा शिवदयालगंज में किराए के मकान में महिला की हत्या के बाद दुधमुंही बच्ची के साथ फरार हुए अनिल उर्फ मोहम्मद अनस की तलाश में पुलिस ने कौशांबी के पुरैनी गांव में दबिश दी। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने परिवार व गांव वालों से पूछताछ की है। मगर उसके बारे में गांव वाले खास जानकारी नहीं दे सके।
कटरा शिवदयालगंज निवासी राजेश गुप्ता के मकान की पहली मंजिल पर स्थित कमरे में 24 अगस्त की सुबह महिला का शव मिला था। शव की शिनाख्त कमरे से मिले आधार कार्ड के आधार पर प्रयागराज जिले के पकड़ीतर अब्दालपुर खास, सोरांव निवासी उमादेवी (30) के रूप में हुई थी। वह कौशांबी जिले के पिपरी थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी अनिल उर्फ मोहम्मद अनस के साथ यहां रहकर अयोध्या में फेरी लगाने का काम करती थी। उमा की हत्या के मामले में उसके पति रविशंकर ने अनस के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी अनस की तलाश में नवाबगंज पुलिस ने कौशांबी के पुरैनी गांव में दबिश दी। मगर वह पुलिस के पहुंचने से पहले ही फरार हो गया। पुलिस ने परिवार व गांव वालों से उसके बारे में पूछताछ की है। मगर परिवार के लोग उसके बारे में खास जानकारी नहीं दे सके। मुकदमे के विवेचक निरीक्षक अपराध राधेश्याम यादव ने बताया कि अनस की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है, जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें