फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हटाई गईं थानाध्यक्ष मोतीगंज, अब अनीता को सौंपी कमान

Wed, 28 Aug 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
एसपी ने दो निरीक्षकों समेत तीन को दी नई तैनाती शर्मावती हत्याकांड से जोड़ रहे एसओ मोतीगंज के हटने की कड़ी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोतीगंज (गोंडा)। चर्चित शर्मावती हत्याकांड के खुलासे में फिसड्डी एसओ मोतीगंज प्रतिभा सिंह को पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने हटा दिया है। उन्हें महिला थाने की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि महिला थाना में तैनात रहीं प्रभारी निरीक्षक अनीता यादव को मोतीगंज की कमान सौंपी गई है। इसके अलावा एक निरीक्षक व एक उप निरीक्षक को भी स्थानांतरित किया गया है।
बुधवार की सुबह जारी आदेश में प्रभारी निरीक्षक महिला थाना अनीता को प्रभारी निरीक्षक थाना मोतीगंज, कटरा बाजार थाना में तैनात रहे निरीक्षक संतोष कुमार सिंह को कोतवाली देहात व एसओ मोतीगंज रहीं प्रतिभा सिंह को एसओ महिला थाना बनाया गया है। मोतीगंज में क्षेत्र में 11 माह पूर्व हुई शर्मावती की हत्या और उसके पति की गुमशुदगी की गुत्थी पुलिस अब तक नहीं सुलझा पाई है। प्रतिभा सिंह के स्थानांतरण की कार्रवाई को लोग शर्मावती हत्याकांड में फिसड्डी रहना मान रहे हैं।
विज्ञापन

गरिबाजोत कपिसा निवासी विशाल ने बीते 13 सितंबर 2023 को मुकदमा दर्ज कराया था। कहा कि उसकी मां शर्मावती (40) 13 सितंबर की सुबह अपने गन्ने के खेत में घास काटने गयी थी। अपराह्न तीन बजे गन्ने के खेत में मां का लहूलुहान शव पत्ती व घास से ढका मिला था। उसके पिता बलिराम भी उसी दिन गायब हो गए थे। मोतीगंज पुलिस न तो हत्यारों की गिरफ्तार कर पाई है और न ही उसके पिता की बरामदगी कर सकी है।
विज्ञापन



निरीक्षक अपराध और चौकी प्रभारी लाइन हाजिर
गोंडा। पुलिस अधीक्षक ने निरीक्षक अपराध और चौकी प्रभारी बालपुर को लापरवाही में लाइन हाजिर कर दिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने कोतवाली करनैलगंज के निरीक्षक अपराध शंभू कुमार सिंह और चौकी प्रभारी बालपुर आलोक कुमार राव को प्रार्थना पक्षों के निस्तारण में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन हाजिर कर दिया है। दो पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें