तरबगंज। ढोढ़ेपुर कस्बा में शुक्रवार को राहुल (18) का शव घर में फंदे से लटका मिलने के मामले में उसके भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें मौत की वजह प्रेम प्रसंग बताते हुए युवती के परिजनों व रिश्तेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कहा कि राहुल को धमकाया गया था। जिसके बाद उसने जान दे दी।
भाई के मुताबिक, राहुल का क्षेत्र की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर युवती के परिजनों व रिश्तेदारों ने घटना के एक दिन पहले धमकाया था। वहीं, शनिवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तरबगंज, वजीरगंज, नबाबगंज, उमरी बेगमगंज व महिला थाने की पुलिस कस्बे में तैनात रही। विधायक प्रेमनरायन पांडेय भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। आश्वासन मिलने पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। कोतवाल श्रीधर पाठक ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।